रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद
देश में हाल ही में पांच राज्यों में चुनाव होने हैं जिसमें केरल भी शामिल है, और चुनावों से ऐन पहले केरल में कांग्रेस को झटका लगा है और कांग्रेस के दिग्गज नेता पीसी चाकों ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है।
कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता गांधी परिवार के करीबी रहे पीसी चाको ने अपना इस्तीफा पत्र पार्टी की अंतरिम अध्यीक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीीफा भेज दिया है। चाको ने कहा कि केरल में कांग्रेस पार्टी दो धड़ों में बंटी हुई है। और हाई कमान कुछ भी देखने को तैयार नहीं है।

पीसी चाको ने कांग्रेस पार्टी के हाईकमान पर आरोप लगाते हुए कहा की वो दो धड़ों में शिकायत करते हुए थक गए हैं और केरल कांग्रेस में जो कुछ भी घट रहा है, आलाकमान उसे चुपचाप देख रहा है।बतादें की पीसी चाको ने दो साल पहले गांधी परिवार को देश का पहला परिवार बताकर विवाद खड़ा कर दिया था और तब उनके इस बयान की खूब आलोचना हुई थी और बीजेपी ने तरह तरह के आरोप लगाए थे।
बतादें की पीसी चाकों ने अब कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है की “मैं केरल से आता हूं जहां कांग्रेस जैसी कोई पार्टी नहीं है। वहां दो पार्टियां हैं- कांग्रेस (I) और कांग्रेस (A)। दो पार्टियों की कोऑर्डिनेशन कमिटी है जो KPCC की तरह काम कर रही है।
#WATCH Congress leader PC Chacko says, "PM Modi has negative opinion for the first family of India, the first family of India is truly the first family of India. India is obliged to them… India is India today because of the planning and leadership of Pandit Jawaharlal Nehru…" pic.twitter.com/lOK9ztpcEj
— ANI (@ANI) March 30, 2019
बतादें की हाल ही में केरल में चुनाव होने है और लोग कांग्रेस की वापसी चाहते हैं मगर शीर्ष नेता गुटबाजी में लगे हुए हैं मैं हाईकमान से कह चुका हूं कि यह सब खत्म होना चाहिए लेकिन हाईकमान दोनों समूहों के प्रस्तावों से भी सहमति जता रहा है।
बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 6 अप्रैल को एक ही चरण पूरा किया जाएगा और चुनावों के परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे।