1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अपने दावे से मुकरी पतंजलि : कहा, हमने काेराेना की दवा बनाने का दावा नहीं किया

अपने दावे से मुकरी पतंजलि : कहा, हमने काेराेना की दवा बनाने का दावा नहीं किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अपने दावे से मुकरी पतंजलि : कहा, हमने काेराेना की दवा बनाने का दावा नहीं किया

कोरोनिल की लॉन्चिंग के बाद से योग गुरु रामदेव और उनकी कंपनी पतंजलि विवादों में आ गयी है। उत्तराखंड आयुष विभाग के नोटिस के जवाब में अब जो सफाई पेश की गयी है वो उनके दावे से बिलकुल उलट है जिसमें उन्होंने कहा था कि यह कोरोना का इलाज कर देगी।

 रामदेव ने 23 जून को दावा किया था कि पतंजलि ने जयपुर की निम्स यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कोरोना की दवा बना ली है। लेकिन अब पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने कोरोनिल को लेकर सफाई दी है।

उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि कोरोनिल से कोरोना ठीक हो जाएगा या नियंत्रण में रहेगा। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि हमने इम्युनिटी बूस्टर के लिए लाइसेंस लिया और उसी के लिए यह दवाइयां बनाई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...