1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पालघर: कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- दो आरोपियों का भाजपा से संबंध

पालघर: कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- दो आरोपियों का भाजपा से संबंध

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पालघर: कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- दो आरोपियों का भाजपा से संबंध

महाराष्ट्र में गुरूवार को कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि पालघर भीड हिंसा में तीन लोगों की हत्या किए जाने वाली घटना में दो आरोपी भाजपा के सदस्य है और भगवा पार्टी को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। हालांकि भाजपा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए आरोप को खारिज कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने मुंबई में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर निकुले और भाऊ साठे आरोपी को क्रमशः 61 और 65 के रूप में नामजद किया गया है वे दोनों पालघर जिले में भाजपा की दहानु मंडल इकाई के पदाधिकारी है।

प्रवक्ता ने कहा, भाजपा को अपने पदाधिकारियों के खिलाफ अवश्य ही कार्रवाई करनी चाहिए, जो दो साधुओं और ड्राइवर की हत्या के आरोपी है। साथ ही केंद्र सरकार में सत्तारूढ़ सरकार को भीड़ या किसी भी हिंसा पर रोक लगाने के लिए एक कानून बनाना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...