महाराष्ट्र में पालघर जिले के एक गांव में जूना अखाडे़ के दो साधुओं समेत तीन लोगो को भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को लेकर लोगा में काफी रोष है। वहीं इस घटना को लेकर रविवार शाम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी, पालघर, महाराष्ट्र में हुई जूना अखाड़ा के संतों स्वामी कल्पवृक्ष गिरि जी, स्वामी सुशील गिरी जी व उनके ड्राइवर नीलेश तेलगड़े जी की हत्या के संबंध में कल शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे जी से बात की और घटना के जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हेतु आग्रह किया।
हालांकि पुलिस में इस मामले में कार्रवाई करते हुए 110 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है जिनमें से 101 लोगो को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और नौ नाबालिगों को एक किशोर आश्रय गृह में भेज दिया गया है।