1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. पाकिस्तान में धड़ल्ले से चल रही है धर्म परिवर्तन की फैक्ट्री, हिंदू बच्ची को बनाया जा रहा मुस्लिम, पिता के विरोध पर घर में लगाई आग

पाकिस्तान में धड़ल्ले से चल रही है धर्म परिवर्तन की फैक्ट्री, हिंदू बच्ची को बनाया जा रहा मुस्लिम, पिता के विरोध पर घर में लगाई आग

By: Amit ranjan 
Updated:
पाकिस्तान में धड़ल्ले से चल रही है धर्म परिवर्तन की फैक्ट्री, हिंदू बच्ची को बनाया जा रहा मुस्लिम, पिता के विरोध पर घर में लगाई आग

नई दिल्ली : अक्सर धर्म परिवर्तन को लेकर सुर्खियों में रहने वाला पाकिस्तान एक बार फिर सुर्खियों में है, वो भी धर्म परिवर्तन को लेकर, जिसकी फैक्ट्री पाकिस्तान में धड़ल्ले से चलाई जा रही है। जब इस फैक्ट्री में काम कर रहें लोगों का एक पिता ने विरोध किया, तो उसके घर को आग के हवाले कर दिया गया। जिसके बाद पिता ने पाकिस्तान सरकार से अपनी बेटी को वापस लाने की मांग की है, जिसका कुछ दिनों पहले मुस्लिम कट्टरपंथी मियां मिट्ठू के गुंडों ने अपहरण कर, जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान सरकार ने मेरी बेटी को वापस नहीं कराया तो मैं खुद को आग लगा लूंगा।

द राइज न्‍यूज के मुताबिक बेटी कविता के अपहरण का विरोध कर रहे पिता के घर को अज्ञात लोगों ने आग लगा दिया। तखत ने कविता के अपहरण के खिलाफ प्रदर्शन किया था। कविता का मियां मिट्ठू ने धर्म परिवर्तन कराया था जो प्रधानमंत्री इमरान खान का बहुत खास है। उसने घोटकी में अपने अड्डे पर यह धर्म परिवर्तन कराया। इस दौरान बड़ी संख्‍या में लोग मौजूद थे।

बता दें कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू, सिख और ईसाई अल्पसंख्यकों पर धार्मिक अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। धर्म परिवर्तन के लिए बदनाम सूबे सिंध में पिछले 26 दिनों में तीन लड़कियों का कट्टरपंथियों ने अपहरण कर जबरन उन्हें इस्लाम कबूल करवाया है। बताया जा रहा है कि इनमें से दो लड़कियां तो नाबालिग हैं। द राइज़ न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, आरती मेघवार नाम की नाबालिक हिंदू लड़की को दाहरकी से अपहरण कर लिया गया था। वहीं, दूसरी नाबालिग लड़की कविता को काशमोर के तंगवानी से अगवा किया गया था। तीसरी लड़की रीना मेघवार का अपहरण 13 फरवरी को किया गया था और फिर दादू में एक अधेड़ से उसकी शादी करा दी गई थी। रीना मेघवार के चाचा हमीर ने बताया कि उन्होंने कई अधिकारियों से इस मामले में शिकायत की है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है।

वहीं पाकिस्तानी पीएम इमरान खान धर्म परिवर्तन की इन घटनाओं पर चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस भी पूरे मामले की लीपापोती कर रही है, क्योंकि अगवा की गई लड़कियां गरीब हिंदू तबके से आती हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान में कोरोना महामारी लॉकडाउन के दौरान हिंदू और ईसाई लड़कियों का जमकर धर्मांतरण हुआ है। इसे लेकर पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने भी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस कारण अल्पसंख्यकों के मन में असुरक्षा की भावना भी तेजी से बढ़ी है। इमरान खान की सरकार में पुलिस के ढुलमुल रवैये और सख्त कानून न होने के कारण कट्टरपंथियों के हौसले और बुलंद हुए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...