1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोरोना महामारी को मात देने के लिए सोसायटी परिसर में ही लगा दिया ऑक्सीजन प्लांट, AOA अध्यक्ष ने की पहल

कोरोना महामारी को मात देने के लिए सोसायटी परिसर में ही लगा दिया ऑक्सीजन प्लांट, AOA अध्यक्ष ने की पहल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना महामारी को मात देने के लिए सोसायटी परिसर में ही लगा दिया ऑक्सीजन प्लांट, AOA अध्यक्ष ने की पहल

नोएडा: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। महामारी के दूसरे लहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नोएडा के RWA व अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन ने इमरजेंसी इलाज के व्यवस्था में जुट गया है।

आपको बता दें कि कोरोना महामारी को मात देने के लिए नोएडा के सेक्टर-78 में महागुन मॉडर्न सोसायटी की AOA ने L-1 आइसोलेशन वार्ड बनाया है। सोसायटी द्वारा बवाये गये इस इस आइसोलेशन वार्ड में 50 बेड का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही ऑक्सीजन प्लांट से भी लैस किया गया है। किसी भी कोविड मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता हो तो यहां आसानी से ऑक्सीजन उपलब्ध है।

AOA अधिकारियों ने बताया कि यहां के बहुमंजिला सोसायटी में महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालात ये हो गये है कि कई प्लैट में तो पूरी परिवार ही कोरोना संक्रमित हो गया है। जिसको देखते हुए महामारी के इस भयावह दौर में AOA ने सबकी मदद का बीड़ा उठाया है। AOA द्वारा बनाये गये इस आइसोलेशन में संक्रमित मरीज को बेड और ऑक्सीजन आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इसके साथ ही सोसायटी के डॉक्टरों की भी टीम मौजूद रहेगी।

इस दौरान AOA अध्यक्ष संदीप चौहान ने कहा कि नोएडा प्रधिकरण के CEO द्वारा महामारी को मात देने के लिए किये जा रहे प्रयास से प्रभावित होकर AOA ने परिसर में ही ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर दिया है। आरको बता दें कि ऑक्सीजन प्लांट रविवार से ही प्रारंभ हो गया है। इस प्लांट से प्रतिदिन 10 हजार लीटर ऑक्सीजन मिलेगी। उन्होने आगे कहा कि किसी व्यक्ति को कोरोना महामारी के हल्के लक्षण हैं, तो उसको अस्पताल जाने की जरुरत नहीं होगी, इसके साथ ही उसको सरकारी आइसोलेशन में भी जाने की जरुरत नहीं है।

उन्होने आगे यह भी कहा कि यहां ऑक्सीजन के साथ 50 बेड उपलब्ध हैं, सोसायटी के लोगो के आलावा आस-पास के सोसायटी के लोगो के लिए भी यह सुविधा उपल्बध है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो यूपी में कोरोना के ऑकड़े में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जो राहत की खबर है। पिछले 24 घंटे में 21331 नये मामले सामने आये हैं, तो वहीं इस दौरान 278 लोगो ने अपनी जान गंवा दी है।

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई जिलों में जाकर स्थिति का जायजा लिया, इसके साथ वैक्सीनेशन को भी जॉचा।

.

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...