1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पिता के लिए चाहिए था ऑक्सीजन सीलेंडर , पड़ोसी ने महिला के सामने रखी गंदी शर्त

पिता के लिए चाहिए था ऑक्सीजन सीलेंडर , पड़ोसी ने महिला के सामने रखी गंदी शर्त

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पिता के लिए चाहिए था ऑक्सीजन सीलेंडर , पड़ोसी ने महिला के सामने रखी गंदी शर्त

रिपोर्ट – माया सिंह
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देशभर में कोहराम मचा रखा है । जहां एक तरफ ऑक्सीजन की कमी से लाशो का आंकड़ा थमने का नहीं ले रहा वहीं दूसरी ओर इस महामारी में इसांनियत भी दम तोड़ते नजर आ रहा है । कोरोनाकाल में अपने ही अपनों के साथ देने से पीछे हट रहे हैं , रिश्ते शर्मसार हो रहे हैं ।
रोजाना इसंनियत को मारने वाली खबर सुनने को मिल रही है । एक ऐसा ही मामला सोशल मीडिया के जरिये सामने आया है , जहां एक युवती को अपने पिता के लिये ऑक्सीजन सीलेंडर की जरूरत थी तो उसके पड़ोसी ने उसे अपने साथ सोने को कह दिया ।
जानकारी के मुताबिक भावरीन कंधारी नाम के एक यूजर ने ट्वीट करते हुये लिखा है कि – ‘मेरी एक दोस्त की बहन को अपने पिता के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत थी। उसके पड़ोसी ने सिलिंडर के बदले अपने साथ सोने को कहा, इस पर क्या कार्रवाई की जा सकती है , जबकि वो मना कर देगा कि उसने नहीं मिला है ।
हालांकि ट्वीट वायरल होते ही कमेन्ट के जरिये लोग कई तरह के बातें कर रहे हैं । कोई बोल रहा है कि आरोपी का नाम सबके सामने सोशल मीडिया पर बता देना चाहिए । वही कई लोगों का कहना है कि थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा देना चाहिए । लेकिन अभी तक इसपर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...