1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देशभर में चीन के खिलाफ आक्रोश, बैनर पर कालिख पोतने को जेसीबी पर चढ़े पप्पू यादव

देशभर में चीन के खिलाफ आक्रोश, बैनर पर कालिख पोतने को जेसीबी पर चढ़े पप्पू यादव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देशभर में चीन के खिलाफ आक्रोश, बैनर पर कालिख पोतने को जेसीबी पर चढ़े पप्पू यादव

भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प में सेना के 20 जवान शहीद हो गए है। इस घटना के बाद देशवासियों में चीन के खिलाफ काफी गुस्सा है। जनता ने चीनी सामानों के बहिष्कार की मुहिम शुरू कर दी है। इसके साथ ही अब इस मुहिम में राजनेता भी उतर आए है।

बिहार में जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने पटना में एक जेसीबी मशीन पर चढ़कर चीनी मोबाइल फोन निर्माता के बैनर पर कालिख पोत दी है। मोबाइल का विज्ञापन काफी ऊंचा था तो इसके लिए पप्पू यादव ने जेसीबी की सहायता से बैनर पर कालिख पोती दी।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा, हम रसायनों, मोबाइल फोन के पाट्र्स और बटन का आयात करते है। क्या उन्हें आयात करना इतना आवश्यक है? उनका निर्माण भारत में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें विशेष रूप से चीन से आयात बंद करना चाहिए। अगर लोग चीनी उत्पादों का बहिष्कार करना चाहते है, तो हम उनकी भावनाओं का सम्मान करते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...