भाजपा सरकार केंद्र में अपना एक साल पूरा करने जा रही है। पार्टी की तरफ से इसके लिए तैयारियों का दौर जारी है। वहीं, कोरोना वायरस की इस घड़ी में भी जश्न फीका न पड़े, इसके लिए इंतजाम किए गए हैं।
पार्टी गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए 750 वर्चुअल रैली और 1000 वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि PM मोदी द्वारा लिखित एक पत्र जिसमें आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, विश्व कल्याण हेतु भारत की भूमिका और कोविड-19 के फैलने से बचाव के लिए सावधानियां और स्वस्थ रहने के लिए अच्छी आदतों के संकल्प के आह्वान को देशभर में 10 करोड़ घरों तक पहुंचाना है। साथ ही, उन्होंने कहा कि इसके अलावा पार्टी 750 वर्चुअल रैली भी करेगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने मंडल में लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बांटेंगे।