1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वुहान की तर्ज पर आगरा सांसद एस पी सिंह बघेल ने सेनेटाइजर मॉडल प्रस्तुत किया

वुहान की तर्ज पर आगरा सांसद एस पी सिंह बघेल ने सेनेटाइजर मॉडल प्रस्तुत किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वुहान की तर्ज पर आगरा सांसद एस पी सिंह बघेल ने सेनेटाइजर मॉडल प्रस्तुत किया

{ आगरा से मनीष की रिपोर्ट }

आगरा में सांसद एस पी सिंह बघेल ने वुहान में लागू हुए सेनेटाइजर मॉडल को आगरा में प्रस्तुत किया है जिसके तहत आगरा के किसानों और सांसद जी के प्रयासों से शहर को सेनेटाइजर किया जाएगा।

जिसमे किसान अपने ट्रेक्टर डीजल ओर पानी का योगदान देंगे वही सांसद केमिकल का योगदान करेगे क्योंकिआगरा में 92 केस होने के बाद आगरा यूपी में पहले स्थान पर है।

आपको बता दे, जहां पूरे शहर में 33 हॉटस्पॉट बनाये गए है और इसके बावजूद अभी तक नगर निगम और जिला प्रशासन ने अभी तक कहीं भी सेनेटाइजर का छिड़काव करने की पहल तक नही की।

लेकिन इस समय मे सांसद ने आगरा को ऐसी व्यवस्था देने के बारे में सोचा जिसके साथ सभी ने आकर अपनी भागीदारी दिखाई जो एक सराहनीय कार्य बताया जा रहा है।

आपको बताते चले कि सांसद की अपील पर 65 ट्रेक्टर पूरे शहर को सेनेटाइजर का छिड़काव करेंगे जो की अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...