1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत-चीन सीमा विवाद पर राहुल गांधी ने कहा- चीनी मीडिया पीएम मोदी की तारीफ क्यों कर रहा है?

भारत-चीन सीमा विवाद पर राहुल गांधी ने कहा- चीनी मीडिया पीएम मोदी की तारीफ क्यों कर रहा है?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत-चीन सीमा विवाद पर राहुल गांधी ने कहा- चीनी मीडिया पीएम मोदी की तारीफ क्यों कर रहा है?

भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस और भाजपा में सियासी घमासान मचा हुआ है। सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख में जारी गतिरोध से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर सवाल उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि आखिर इस टकराव के समय चीन हमारे प्रधानमंत्री की तारीफ क्यों कर रहा है? 

उन्होंने एक खबर का हवाला देकर दावा करते हुए हुए ट्वीट किया, ‘चीन ने हमारे सैनिकों की हत्या कर दी। चीन ने हमारी जमीन ले ली। फिर चीन इस टकराव के दौरान मोदी तारीफ क्यों कर रहा है?

कांग्रेस नेता ने जिस खबर हवाला दिया उसके मुताबिक लद्दाख में गलवान घाटी में पिछले दिनों दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद हुई सर्वदलीय बैठक में दिए प्रधानमंत्री मोदी के बयान की तारीफ चीन की मीडिया ने की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...