1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी बोले ‘अब्बाजान’ कब से असंसदीय?, वैक्सीन को लेकर सपा पर साधा निशाना

CM योगी बोले ‘अब्बाजान’ कब से असंसदीय?, वैक्सीन को लेकर सपा पर साधा निशाना

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आज पहला दिन था। सत्र के पहले ही दिन सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। सीएम योगी ने विधान परिषद में सत्र के दौरान सवाल करते हुए कहा कि अब्बाजान कब से असंसदीय शब्द हो गया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CM योगी बोले ‘अब्बाजान’ कब से असंसदीय?, वैक्सीन को लेकर सपा पर साधा निशाना

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आज पहला दिन था। सत्र के पहले ही दिन सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। सीएम योगी ने विधान परिषद में सत्र के दौरान सवाल करते हुए कहा कि अब्बाजान कब से असंसदीय शब्द हो गया? उन्होने आगे कहा कि सपा को मुस्लिम वोट चाहिए लेकिन अब्बाजान से परहेज है।

आपको बता दें कि सीएम योगी के इस सवाल पर  नेता विरोधी दल अहमद हसन ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सीएम की भाषा से तकलीफ पहुंची है। सपा अपनी मांग पर अड़ी, फिर से सपा सदस्य वेल में पहुंच गए। सपा विधायकों ने इसे कार्यवाही से निकालने की मांग की। सदन की कार्यवाही बाधित हो गई।

नेता विरोधी दल के इस सवाल पर जवाब देते हुए सीएम योगी कहा कि अभी हमने किसी का नाम नहीं लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो कौन चेहरे हैं जो कहते थे कि हम वैक्सीन नही लगाएंगे। ये वैक्सीन बीजेपी की है मोदी की है। अब जब अब्बाजान वैक्सीन लगाते हैं तो सब लगवा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा उत्तर प्रदेश और देश ने क्या किया बात रख चुका हूं।

उन्होने आगे कहा कि पीएम व राज्य ने क्या किया ये किसी से छिपा नहीं है। यूपी में टेस्टिंग की क्षमता नहीं थी। आगरा में जो पहले मरीज थे उनका सैंपल पुणे गया था। लेकिन आज यूपी 4 लाख प्रतिदिन टेस्ट की क्षमता। आज सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला राज्य।

आपको बता दें कि CM  योगी ने सदन में दिवंगत विधायक सुरेश श्रीवास्तव, औरैया विधायक रमेश चंद्र दिवाकर, नवाबगंज विधायक केसर सिंह, सलोन रायबरेली के विधायक दल बहादुर कोरी व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के साथ ही नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भी दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...