1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कारगिल विजय दिवस पर भारत की वीरगाथा को किया गया नमन , गूंजा ‘जय हिंद’ का उद्घोष

कारगिल विजय दिवस पर भारत की वीरगाथा को किया गया नमन , गूंजा ‘जय हिंद’ का उद्घोष

Kargil Vijay Diwas : कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर "भारत की गर्भगाथा" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वीरता, बलिदान और राष्ट्रीय गर्व का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और सेना के कई पूर्व वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कारगिल विजय दिवस पर भारत की वीरगाथा को किया गया नमन , गूंजा ‘जय हिंद’ का उद्घोष

Kargil Vijay Diwas : कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर “भारत की गर्भगाथा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वीरता, बलिदान और राष्ट्रीय गर्व का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और सेना के कई पूर्व वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। शुरुआत में एक विशेष फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसमें कारगिल विजय से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक की वीरगाथाओं को दर्शाया गया।

इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। विजयन थापर की माता दीपता थापर, कर्नल सब्बरवाल, कर्नल गिरीश दत्ता, कैप्टन अखिलेश सक्सेना सहित कई वीर सैनिकों को याद कर उनके परिवारजनों को सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन हुआ, जिसमें सेना के शौर्य को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कारगिल युद्ध को भारत के इतिहास की सबसे कठिन लड़ाइयों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि टाइगर हिल भारत का था और रहेगा , अटल बिहारी वाजपेयी के उस ऐतिहासिक आदेश से प्रेरित होकर भारतीय जवानों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दुश्मन को परास्त किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...