Martyrs Tribute News in Hindi

बुरहानपुर: रेणुका पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

बुरहानपुर: रेणुका पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

बुरहानपुर की रेणुका पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को सलामी देकर श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने पिछले एक वर्ष में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया। विधायक अर्चना चिटनिस, कलेक्टर हर्ष सिंह और पुलिस अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के बलिदान को याद किया।

गोरखपुर में क्रांतिवीरों को जलांजलि, बृजेश राम त्रिपाठी ने मुंडन कर किया पिंडदान और तर्पण

गोरखपुर में क्रांतिवीरों को जलांजलि, बृजेश राम त्रिपाठी ने मुंडन कर किया पिंडदान और तर्पण

गोरखपुर के रामघाट पर पितृ विसर्जन के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और शहीद सैनिकों की स्मृति में पिंडदान, तर्पण और जलांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा नेता बृजेश राम त्रिपाठी ने मुंडन कराकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। आयोजकों के अनुसार, यह परंपरा पिछले 15 वर्षों से निभाई जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, शहीदों को किया नमन

स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, शहीदों को किया नमन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित करने के साथ भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कारगिल विजय दिवस पर भारत की वीरगाथा को किया गया नमन , गूंजा ‘जय हिंद’ का उद्घोष

कारगिल विजय दिवस पर भारत की वीरगाथा को किया गया नमन , गूंजा ‘जय हिंद’ का उद्घोष

Kargil Vijay Diwas : कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर "भारत की गर्भगाथा" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वीरता, बलिदान और राष्ट्रीय गर्व का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और सेना के कई पूर्व वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।