1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जन्माष्टमीं पर भी ओलंपिक की धूम, भाला और हॉकी स्टिक के साथ दिख रहे माधव

जन्माष्टमीं पर भी ओलंपिक की धूम, भाला और हॉकी स्टिक के साथ दिख रहे माधव

भगवान कृष्ण के श्रृंगार से संबंधित साजो-सामान उन खेलों की तर्ज पर बिक रहे हैं, जिनमें ओलंपिक के दौरान भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा। माधव भाला, बैडमिंटन और हॉकी स्टिक के साथ नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इन खेलों में भारत ने पदक जीते थे।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जन्माष्टमीं पर भी ओलंपिक की धूम, भाला और हॉकी स्टिक के साथ दिख रहे माधव

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

वाराणसी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां जोरो से चल रहीं हैं। 30 अगस्त सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमीं धूमधाम से मनाई जायेगी। इस साल जन्माष्टमीं के पावन पर्व पर ओलंपिक का रंग चढ़ा हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण ओलंपिक के रंग में रंगे नजर आ रहें हैं।

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि भगवान कृष्ण के श्रृंगार से संबंधित साजो-सामान उन खेलों की तर्ज पर बिक रहे हैं, जिनमें ओलंपिक के दौरान भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा। माधव भाला, बैडमिंटन और हॉकी स्टिक के साथ नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इन खेलों में भारत ने पदक जीते थे।

इस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू,पीवी सिंधू,मैरीकॉम जैसे और कई दिग्गज खिलाड़ियो के प्रदर्शन ने देश को गर्व करने का मौका दिया। जिसकी धूम कृष्ण जन्मोत्सव पर भी दिखाई दे रही है। लोगो ने बताया कि हर बार घर में जन्माष्टमी की झांकी की सजावट किसी न किसी थीम पर आधारित होती है।

इस बार ओलंपिक में भारत ने रिकॉर्ड विजय हासिल की है इसलिए बाजार में श्रीकृष्ण की झांकी के साथ सजावट के लिए भाला, हॉकी और बैडमिंटन भी बिक रहा है। भगवान श्री कृष्ण 84 कलाओं के ज्ञाता थे।

दूकानदारों ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी के मौके पर ओलंपिक की छाप भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाने के लिए खास तौर पर हॉकी बैडमिंटन, भाला जैसी खेल से जुड़ी वस्तुएं मंगवाई हैं। दूकानदारों का कहना है कि इन वस्तुओं की अच्छी मांग है। ये सामग्रियां तुरंत बिक जा रही हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...