1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांदा: 14 दिन पूरे होने पर लिखित में लेकर शेल्टर होम से भेजें घर

बांदा: 14 दिन पूरे होने पर लिखित में लेकर शेल्टर होम से भेजें घर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बांदा: 14 दिन पूरे होने पर लिखित में लेकर शेल्टर होम से भेजें घर

बाहर जिलों से आने वालों को शेल्टर होम में क्वारंटाइन हुए 14 दिन बीतने पर प्रशासन सशर्त घर जाने की इजाजत देगा। उनसे लिखित तौर पर अगले 14 दिन तक घर से बाहर नहीं निकलने की शपथ ली जाएगी।

बता दें कि, उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। यह बात डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल ने मानिकपुर में संचालित शेल्टर होम में निरीक्षण के दौरान कहीं। उन्होंने के आश्रम पद्धति विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर में पड़ताल की। साथ ही उन्होंने कहा कि शेल्टर होम की सफाई रखें। छोटे बच्चों के लिए दूध का इंतजाम कराएं। लगातार जांच कराते रहें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...