1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुहाग रात पर दुल्हन ने दूल्हे के सारे सपने पर फेरा पानी, हमला कर काट दिया…

सुहाग रात पर दुल्हन ने दूल्हे के सारे सपने पर फेरा पानी, हमला कर काट दिया…

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

बिजनौर: यूपी के बिजनौर से एक ऐसी घटना सामने आ रही है, जिसे जानकर आप भी चौंक जायेंगे। एक दुल्हन ने सुहागरात के दिन एकदम फिल्मीं स्टाइल में ऐसी घटना को अंजाम दिया कि किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है। जिस किसी को भी घटना की जानकारी हुई, वह सोच में पड़ गया। वहीं परिवारवाले सदमें में आ गये हैं। हम आपको बताते हैं दुल्हन का कारनामा…

आपको बता दें कि घटना बिजनौर जिले के बांदा कुंडा गांव की है, जहां 15 मार्च को एक लड़का और एक लड़की की एक मंदिर में रीति-रिवाजों से शादी संपन्न हुई। इस शादी के लिए पंडितों ने दोनों की कुडली देखकर कहा था कि दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। भगवान ने दोनो की जोड़ी बनाई है। लड़के और लड़की के घर वाले संतुष्ट हुए, और  दोनों की शादी करा दी गई। दोनो परिवारों का संपर्क एक बिचौलिए के माध्यम से हुआ था।

शादी के बाद दूल्हा बेहद खुश था। उसने अपने रिश्ते को लेकर काफी सपने सजा लिए थे। वह भी नई नवेली दुल्हन के साथ सुहाग रात मनाने की तैयारी कर रहा था। लेकिन सुहाग रात को ऐसी घटना घटी जिसने दूल्हे के सारे सपने चकनाचूर कर दिए।

आपको बता दें कि दूल्हा जैसे ही सुहागरात मनाने के लिए कमरे में गया। घात लगाये बैठी दुल्हन ने एक धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। दुल्हने के हमले से वह घायल हो गया। उसने दुल्हे को घायल कर सभी कीमती जेवरात और बीस हजार रुपए लेकर वहां से फरार हो गई। दूल्हने ने दूल्हे को काफी चोटें पहुंचाई, आनन-फानन में दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़के ने पुलिस को बताया कि आरोपी लड़की हरिद्वार की रहने वाली है। पुलिस लड़की और शादी कराने वाले बिचौलिए की तलाश में जुट गई है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...