सुप्रीम कोर्ट के द्वारा कोरोना टेस्ट को लेकर की गयी टिपण्णी का असर दिखाई दे रहा है। दिल्ली के बाद राजस्थान ने कोरोना टेस्ट की कीमत 2200 तय की है। अब इसके बाद पंजाब ने भी टेस्ट की कीमत तय करने के लिए कमर कस ली।
दरअसल कोरोना के इस काल में निजी लैब की मनमानी की खबरें आम हो गयी है। अब उसी को लेकर पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने तय कर लिया है की राज्य में भी कोरोना के टेस्ट की कीमत तय की जायेगी।
वही जो भी लैब मनमानी करेगी उसके ऊपर कार्यवाही की जा सकती है। आपको बता दे कि पंजाब में कोरोना से पीड़ितों की संख्या 4000 को पास है वही 100 के करीब मौत हुई है।