रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। महामारी के दूसरे लहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर रहा है। मौजूदा वक्त में कोरोना महामारी ने देश को चपेट में ले लिया है। कोरोना महामारी को मात देने के अभियान में लोगो को बड़ा हथियार मिलने वाला है। अब आप खुद से अपनी जॉच कर सकेंगे। इस होम बेस्ड टेस्टिंग किट को ICMR ने मंजूरी भी दे दी है।
ICMR द्वारा दी गई मंजूरी रैपिड एंटीजन टेस्टिंग किट है इस किट के माध्यम से लोग घर मे ही नाक के जरिए कोरोना जांच के लिए सैंपल ले सकेंगे। अभी होम टेस्टिंग सिर्फ सिम्प्टोमेटिक मरीजों के लिए है, इसके अलावा जो लोग कन्फर्म केस के सीधे संपर्क में आए हों। वो भी टेस्टिंग किट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार होम टेस्टिंग किट बनाने वाली कम्पनी द्वारा दिए गए मैनुअल का पालन करना होगा। इसे आपको गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर से मोबाइल ऐप में डाउनलोड करना होगा। इसी ऐप के माध्यम पॉजिटिव और निगेटिव रिपोर्ट मिलेगी। जो लोग होम टेस्टिंग करेंगे उन्हें टेस्ट strip पिक्चर खींचना पड़ेगा और उसी फोन से तस्वीर लेनी होगी जिसपर मोबाइल ऐप डाउनलोड होगा।
आपको बता दें कि मोबाइल फोन का डाटा सीधे ICMR के टेस्टिंग पोर्टल पर स्टोर हो जाएगा। इस टेस्ट के माध्यम से जिनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आएगी उन्हें पॉजिटिव माना जायेगा और किसी टेस्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के देखें तो, जो लोग पॉजिटिव होंगे उन्हें होम आइसोलेशन को लेकर ICMR और हेल्थ मिनिस्ट्री की गाइडलाइन को मानना होगा।
वहीं इस टेस्ट में जिन मरीजों का रिजल्ट निगेटिव आएगा, उनको RTPCR टेस्ट कराने की जरूरत होगी। हालांकि इस दौरान लोगों की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। सभी रैपिड एंटीजन निगेटिव सिम्प्टोमेटिक लोगों को सस्पेक्टेड कोविड केस माना जायेगा और जब तक RTPCR टेस्ट का रिजल्ट नहीं आ जाता, तब तक उन्हें होम आईसोलेशन में रहना होगा।
आपको बता दें कि होम आइसोलेशन टेस्टिंग किट के लिए MY LAB DISCOVERY SOLUTION LTD पुणे की कंपनी को अनुमति दी गई है। इस किट का नाम COVISELF (Pathocatch) है। इस किट के जरिए लोगों को नेजल स्वैब लेना होगा।