1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा शूटिंग रेंज का नाम बदला, ‘शूटर दादी’ के नाम पर हुआ शूटिंग रेंज का नाम, CM योगी ने ट्वीट कर दी जानकारी

नोएडा शूटिंग रेंज का नाम बदला, ‘शूटर दादी’ के नाम पर हुआ शूटिंग रेंज का नाम, CM योगी ने ट्वीट कर दी जानकारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नोएडा शूटिंग रेंज का नाम बदला, ‘शूटर दादी’ के नाम पर हुआ शूटिंग रेंज का नाम, CM योगी ने ट्वीट कर दी जानकारी

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्य़मंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को महिलाओं के सम्मान में ट्वीट कर जानकारी दी कि नोएडा में स्थापित शूटिंग रेंज को अब प्रख्यात निशानेबाज चन्द्रो तोमर जी के नाम से जाना जायेगा। इसके बाद नेडा स्टेडियम में शूटिंग रेंज का नाम ‘शूटर दादी’ रखा गया है। इससे पहले जेवर के BJP विधायक धीरेंद्र सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि नोएडा के सेक्टर 21 में बने शूटिंग रेंज का नाम चंद्रो तोमर के नाम पर रखा जाए। उनकी 30 अप्रैल को कोविड-19 की वजह से मृत्यु हो गई।

आपको बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली चंद्रो तोमर की उम्र 60 साल से अधिक थी। उन्होंने पहली बार बंदूक उठाई तो कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। चंद्रो तोमर पर बॉलीवुड फिल्म सांड की आंख बन चुकी है। वे एक प्रख्यात निशानेबाज थी।

CM योगी ने आगे लिखा कि, शूटिंग रेंज का नाम चंद्रो तोमर के नाम पर रखना उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत है।  सीएम को लिखे पत्र में बताया गया था कि कैसे चंद्रो तोमर बागपत के जौहरी गांव में पैदा होकर देश में नाम रोशन किया। उन्होंने कैसे देश को गौरवान्वित करने के लिए रूढ़िवादिता की बाधाओं को तोड़ दिया।

आपको बता दें पत्र में लिखा गया कि, तोमर एक ऐसी जगह से थीं, जहां महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों में ही दबी रहती हैं। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति की वजह से इससे बाहर कदम रखा। उन्होंने दुनिया में अपने काम से ऐसी जगह बनाई कि आज गांवों की आम महिलाओं को उन पर गर्व होता है। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...