1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा: रमजान माह को लेकर पुलिस प्रशासन ने की बैठक

नोएडा: रमजान माह को लेकर पुलिस प्रशासन ने की बैठक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नोएडा: रमजान माह को लेकर पुलिस प्रशासन ने की बैठक

{ प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

पूरे भारत में कोरोनावायरस जैसी महामारी फैली है , इसी बीच मुस्लिम समुदाय के रमजान पाक महीना शुरू होने वाला है जिसको लेकर ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में रमजान माह को लेकर पुलिस प्रशासन ने की बैठक।

पुलिस ने मुस्लिम समाज के लोगों के साथ की बैठक,बैठक में डीसीपी ने लोगों से सामूहिक नमाज अदा न करने की अपील की,साथ ही सभी से घरों में इबादत करने की अपील की ।

इस गंभीर महामारी से बचाव के लिए डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने सभी धर्म समुदायों से अपील की है कि अपने घरों में सुरक्षित रहे और 24 अप्रैल से मुस्लिम समुदाय के रमजान का महीना शुरू होने वाला है।

उसको लेकर मुस्लिम धर्म गुरु के साथ बैठक की गई कि सभी लोग अपने अपने घरों में रहकर खुदा की इबादत करें और नियमों का पालन करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...