{ नॉएडा से प्रवीण की रिपोर्ट }
कोरोनावायरस में गौतम बुध नगर में दस्तक देकर गरीब मजदूर लोगों को खाने से मोहताज कर दिया है वहीं लगातार जिला प्रशासन तमाम कोशिशें कर रही है किसी भी तरीके से लोगों को भूखा ना सोने दिया जाए।
और साथ ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से गरीब लोगों को समय समय पर खाना वितरण किया जा रहा है और सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।
वहीं जिला प्रशासन के निर्देश अनुसार पुलिस प्रशासन चेकिंग अभियान कर लोगों को जागरूक कर रही है और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से मोहल्ले गलियों वह कॉलोनियों में एलान कराया जा रहा है कि कोरोनावायरस से बचे अपने घरों से ना निकले।
कुछ जरूरतें चीजों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ऑनलाइन जैसी सुविधाओं को उपलब्ध कराया है ताकि क्षेत्र में रह रहे लोगों को किसी भी तरह की कोई समस्या ना उठानी पड़े।
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर गांव में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों ने टेंट लगाकर गरीब व मजदूरों को बाटा है जिसमें कि आज 900 से अधिक लोगों को खाना दे दिया गया है।