{ नोएडा से प्रवीण की रिपोर्ट }
गौतम बुध नगर में लगातार कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमित संख्या को देख गांव सूरजपुर में जिला प्रशासन ने गरीब तत्व के लोगों को मुफ्त में राशन बांटने की अवधि जारी की है ताकि कोई भी गरीब मजदूर व्यक्ति भूखा ना सो सके।
कोरोनावायरस प्रकोप को देखते हुए सरकार द्वारा वितरण किए जा रहे गरीब व मजदूर लोगों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा।
जिनके पास राशन कार्ड है वही लोग इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं, इन सभी लोगों को एक यूनिट पर 5 किलो राशन दिया जा रहा है।
कोटे के संचालक राकेश गौतम ने बताया की कोरोनावायरस के चलते सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
सोशल डिस्टेंसिंग हो या चेहरे पर मास्क लगा हुआ हो, यह राशन 15 दिनांक से 26 दिनांक तक दिया जाएगा।