{ नॉएडा से प्रवीण की रिपोर्ट }
सरकार की मंशा के अनुरूप कोई भी आम नागरिक विशेष गरीब मजदूर व्यक्ति भोजन से वंचित न रह पाए इसके लिए नोएडा विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी के द्वारा निर्देश दिए गए है।
इस संकट की स्थिति से निपटने के लिए ऐसे वर्गों की व्यक्तियों को चिन्हित कर दोनों समय के भोजन के नियमित व्यवस्था बनाने के लिए प्राधिकरण में काम हो रहा है।
मजदूरों व लोकडाउन में फंसे दूसरे शहरों के नागरिकों को प्राधिकरण की ओर से संचालित नोएडा कम्युनिटी किचन के माध्यम से भोजन लंच डिनर प्रतिदिन नियमित रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त नोएडा प्राधिकरण के क्षेत्र के अंतर्गत लोग जो व्यक्ति नोएडा सामुदायिक रसोई पर आने में असमर्थ है उसके लिए दूरभाष के जरिए से उपलब्ध सूची के अनुसार भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है।
दूध सब्जी दवाइयां यह भी प्राधिकरण के अधिकारी ही जरूरतमंदों को उनके घर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं और खाना देते समय दूरी का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। प्राधिकरण की ओर से लगातार गांव, ऑफिस, कई सेक्टरों में सैनिटाइजर कराया जा रहा है।