{ नॉएडा से प्रवीण की रिपोर्ट }
नोएडा प्राधिकरण की नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन द्वारा प्रत्येक वर्ष नोएडा प्राधिकरण के स्थापना दिवस पर उपहार स्वरूप प्राधिकरण के समस्त नियमित एवं संविदा कर्मचारियों को मिलने वाली धनराशि को इस बार एक अच्छी पहल करते हुए।

उसका आधा हिस्सा प्राधिकरण द्वारा नोएडा में दिहाड़ी मजदूरों एवं जरूरतमंदों के भोजन की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही सामुदायिक किचन को दिये जाने का निर्णय लिया।

एसोसिएशन अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक रोजाना 15000 भोजन पैकेट पांचों सामुदायिक किचन दिए जाएंगे ताकि पूरे नोएडा में सामुदायिक किचन के माध्यम से दिए जा रहे 8,500 से 90000 भोजन पैकेट को 100000 किया जा सके और नोएडा के अंदर कोई भी भूखा ना रहे।

उन्होंने बताया कि नोएडा के 44 वर्ष पूर्ण होने एवं 45 वर्ष में प्रवेश करने पर प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन मैं एक सूक्ष्म हवन भी किया गया। जिसमें ईश्वर से प्रार्थना की गई कि नोएडा के साथ पूरे देश और पूरे विश्व की वैश्विक महामारी कोविड-19 से रक्षा करें।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी एवं एनईए अध्यक्ष चौ राजकुमार सिंह द्वारा 15000 भोजन पैकेट की बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जिसकी मील ऑन व्हील के नाम से शुरुआत की गई।