1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गलवान घाटी में कोई भी भारतीय सैनिक लापता या बंधन नहीं बनाया गया-विदेश मंत्रालय

गलवान घाटी में कोई भी भारतीय सैनिक लापता या बंधन नहीं बनाया गया-विदेश मंत्रालय

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गलवान घाटी में कोई भी भारतीय सैनिक लापता या बंधन नहीं बनाया गया-विदेश मंत्रालय

भारत और चीन के बीच 5 दशकों में सबसे बड़े सैन्य टकराव के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते में कड़वाहट बढ गई है। लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे।

इसके बाद चीन ने भारत को दोष देते हुए कहा कि वह भारत के साथ अधिक टकराव नहीं चाहता है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि भारत शांति चाहता है लेकिन यदि हमें उकसाया जाता है तो भारत निर्णायक जवाब देने में सक्षम है।

इन सबके बीच अमेरिका की न्यूज वेबसाइट ने दावा कि चीन द्वारा भारतीय सैनिकों को बंधक बनया गया है। इसके जवाब में गुरूवार को भारतीय सेना और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की तरफ से ये साफ कर दिया गया कि कोई भी भारतीय सैनिक लापता या बंधक नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...