1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नितिन गड़करी : हम किसी पर आक्रमण नहीं करते लेकिन जवाब देना आता है

नितिन गड़करी : हम किसी पर आक्रमण नहीं करते लेकिन जवाब देना आता है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नितिन गड़करी : हम किसी पर आक्रमण नहीं करते लेकिन जवाब देना आता है

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चीन और भारत विवाद में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमने कभी विस्तार की नीति नहीं अपनायी है लेकिन अगर हमारी और कोई आँख उठकर देखेगा तो उसे हम छोड़ नहीं सकते।

आगे उन्होंने कहा कि शांति और अहिंसा में सबकी भलाई है लेकिन वो ताकत से आती है। देश को मजबूत बनाने के लिए ही पीएम मोदी दिन रात काम कर रहे है क्यूंकि अगर आप कमजोर है तो शांति स्थापित नहीं कर सकते।

भूटान और नेपाल जैसे देश का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है की हमने छोटे देशों की और कभी नहीं देखा है लेकिन अगर कोई हमारी और आँख उठाकर देखेगा तो हम उसे जवाब देना अच्छे से जानते है।

आपको बता दे गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद से ही दोनों देशों के मध्य तनाव बना हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...