1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. आज से कर्नाटक में लगा नाइट कर्फ्यू, रात 10 से सुबह 6 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू

आज से कर्नाटक में लगा नाइट कर्फ्यू, रात 10 से सुबह 6 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आज से कर्नाटक में लगा नाइट कर्फ्यू, रात 10 से सुबह 6 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू

कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार ने कर्नाटक में रात के समय नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। यह कर्फ्यू आज यानी से लागू होगा और 2 जनवरी की रात तक लागू रहेगा। बता दें कि इस कर्फ्यू की अवधि 8 घंटे की होगी, यानी रात के 10 बजे से सुबह के 6 बजे तक कर्नाटक में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।

इससे पहले येदियुरप्पा ने कहा था कि अभी राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। हमें पता चला है कि चेन्नई में ब्रिटेन से पहुंचा एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। हमें अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।

कर्नाटक सरकार ने कहा कि यूके से आने वाले सभी यात्रियों को 72 घंटों के अंदर कोरोना RT-PCR टेस्ट कराना होगा। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है, ‘कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के सामने आने के चलते, यह फैसला किया गया है कि आज से जनवरी 2 तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक राज्य में नाइट कर्फ्यू रहेगा। मैं सबसे सहयोग करने की अपील करता हूं।’ हालांकि, सीएम ने अभी मंगलवार को ही कहा था कि अभी नाइट कर्फ्यू की जरूरत नहीं है और लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने कहा कि ‘नाइट कर्फ्यू यूके में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए लगाया गया है। हम राज्य में आ रहे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर भी नजर रख रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘अंतरराज्यीय यात्रा पर कोई बैन नहीं है।’ 1 जनवरी से 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खुल रहे हैं।

इन नए प्रतिबंधों से क्रिसमस और नए साल के सेलिब्रेशन पर बड़ा असर पड़ेगा। डॉ. सुधाकर ने बताया कि ’23 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच रात 10 बजे के बाद किसी भी तरह के फेस्टिव सेलिब्रेशन की अनुमति नहीं है। यह हर तरह के इवेंट पर लागू होगा।’

उन्होंने आहे कहा बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की हवाई अड्डों पर जांच की जाएगी। सभी आवश्यक एहतियात बरते गए हैं और कर्नाटक में वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा नजर रखी जा रही है।

इस बाबत कर्नाटक सरकार का कहना है कि जो भी भी बाहर से यात्रा करके आएगा, उसकी स्वास्थ्य चेकिंग एयरपोर्ट पर ही की जाएगी। हमें फिलहाल और ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। सरकार ने डेनमार्क, ब्रिटेन, और नीदरलैड से आने वाले लोगों के लिए 14 दिनों का क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया है।

बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के म्यूटेंट रूप पाए जाने के बाद दुनिया भर के देश अलर्ट हो चुके हैं। ऐसे में ज्यादातर देशों ने ब्रिटेन से यात्रा पर रोक लगा दी है। भारत सरकार ने भी 31 दिसंबर तक के लिए ब्रिटेन से भारत की यात्रा पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणी की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...