1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दो सहेलियों ने खाया जहर, एक की हुई मौत

दो सहेलियों ने खाया जहर, एक की हुई मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दो सहेलियों ने खाया जहर, एक की हुई मौत

जौनपुर जिले में प्रेमियों ने घर से भागकर शादी करने से इंकार किया तो इससे क्षुब्ध दो सहेलियों ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद एक किशोरी को छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जौनपुर जिले के खेतासराय थाने के एक गांव की दो सहेलियों  का गांव के ही दो युवकों से प्रेम संबंध हो गया था। सभी शादी भी करना चाह रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक घरवालों को जानकारी हुई तो उन्होंने कड़ा रुख अख्तियार किया। इसके बाद चारों ने मिलकर घर से भागकर शादी रचाने की योजना बनाई।

शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, मगर ऐन वक्त पर दोनों युवकों ने घर से भागने से इंकार कर दिया। इससे नाराज दोनों सहेलियों ने गुरुवार को एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...