1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. न्यूजीलैंडः स्वस्थ हुआ कोरोना का अंतिम मरीज, देश में अब संक्रमण का कोई मामला नहीं

न्यूजीलैंडः स्वस्थ हुआ कोरोना का अंतिम मरीज, देश में अब संक्रमण का कोई मामला नहीं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
न्यूजीलैंडः स्वस्थ हुआ कोरोना का अंतिम मरीज, देश में अब संक्रमण का कोई मामला नहीं

दुनियाभर के लिए संकट बने कोरोना वायरस को लेकर न्यूजीलैंड से एक अच्छी खबर आई है। न्यूजीलैंड में इस संक्रमण से अंतिम मरीज भी स्वस्थ हो गया है। जिसके बाद अब देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या शून्य हो गई है।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन ने सोमवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि अंतिम मरीज के स्वस्थ होने के बाद देश में संक्रमण को रोक लिया है।

न्यूजीलैंड में संक्रमण का अंतिम मामला 17 दिन पहले आया था। अर्डर्न ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि न्यूजीलैंड में पिछले 17 दिनों में 40,000 लोगों की जांच की है और पिछले 12 दिन से कोई अस्पताल में भी नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...