1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. अपने ही बुने जाल में फंस गए नेपाली पीएम, पार्टी के लोगों ने ही मांगा इस्तीफा

अपने ही बुने जाल में फंस गए नेपाली पीएम, पार्टी के लोगों ने ही मांगा इस्तीफा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अपने ही बुने जाल में फंस गए नेपाली पीएम, पार्टी के लोगों ने ही मांगा इस्तीफा

भारत को घेरने लगे नेपाली पीएम ओली अपने ही घर में घिर गए है। दरअसल नेपाली पीएम अपनी नाकामी छिपाने के लिए बार बार भारत के खिलाफ नए नए हथकंडे अपना रहे थे। दूसरी और चीन नेपाल के गांवों में कब्ज़ा जमा रहा है।

चीन की इस घुसपैठ पर अब नेपाल और नेपाल के लोगों ने पीएम का विरोध शुरू कर दिया है। उनकी ही पार्टी के कई लोग भारत विरोधी बयानों से संतुष्ट नहीं है।

वहीं आज सत्ताधारी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के सह अध्यक्ष पुष्प कमल दहल और अन्य नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर विफलता के आरोप में वर्तमान प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे की मांग की है।

पार्टी की स्थायी समिति की बैठक में अधिकतर सदस्यों ने पीएम ओली से इस्तीफे की मांग की है। प्रचंड तो ओली को चेतावनी देते हुए यह तक कह चुके हैं कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो वह पार्टी को तोड़ देंगे।

उन्होंने कहा कि हमने सुना है कि पीएम ओली सत्ता में बने रहने के लिए पाकिस्तानी, अफगानी या बांग्लादेशी मॉडल को अपनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस तरह के प्रयास नेपाल में सफल नहीं होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...