1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नेपाल पुलिस ने सीमा पर एक भारतीय युवक को मारी गोली, हुआ था झड़प

नेपाल पुलिस ने सीमा पर एक भारतीय युवक को मारी गोली, हुआ था झड़प

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नेपाल पुलिस ने सीमा पर एक भारतीय युवक को मारी गोली, हुआ था झड़प

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: गुरुवार को  नेपाल सीमा से सटे पीलीभीत जिले में नेपाल पुलिस की फायरिंग में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, वहीं एक सख्स लापता बताया जा रहा है। आपको बता दें कि नेपाल पुलिस के साथ तीन लोगों की किसी बात पर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद ये घटना हुई। घटना के बाद काफी संख्या में इलाके के लोग इकठ्ठा हुए थे। जबकि भारतकी तरफ से भी पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। मिली जानकारी के मुताबिक मामला नशीला पदार्थ की तस्करी का बताया जा रहा है।

आपको बता दें कि हजारा थाना क्षेत्र के राघवपुरी गांव टिल्ला नंबर चार के निवासी गोविंदा सिंह, गुरमीत सिंह और पप्पू सिंह नेपाल के बेलौरी बाजार किसी काम से गए थे। शाम को वापस लौटते समय नेपाली पुलिस से किसी बात को लेकर उनकी झड़प हो गई।

पुलिस ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद फायरिंग में गोविंदा सिंह जिनकी उम्र 26 साल थी,गंभीर रुप से घायल हो गये,जिसके बाद बेलौरी प्राथमिक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। एसपी जय प्रकाश ने बताया कि “नेपाल सीमा पर वहां की पुलिस के साथ किसी बात को लेकर तीन लोगों की झड़प हुई है। इस दौरान नेपाल पुलिस की गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उसकी लाश नेपाल के अस्पताल में ही है। एक व्यक्ति इस तरफ भाग आया है। एक अन्य व्यक्ति लापता है।“

पुलिस ने बताया कि भाग आए व्यक्ति की तलाश की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद पूरी घटना की जानकारी हो सकेगी। सीमा पर फोर्स पूरी तरह अलर्ट है। मौके पर एसडीएम, सीओ और अन्य पुलिस बल मौजूद है। फिलहाल सीमा पर शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। नेपाल पुलिस से भारतीय पुलिस और एसएसबी के जरिये संपर्क बना हुआ है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...