1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. निसर्ग तूफानः महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकराया तूफान, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश

निसर्ग तूफानः महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकराया तूफान, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
निसर्ग तूफानः महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकराया तूफान, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश

चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकरा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से टकराया है। मुंबई के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। इसके साथ ही मुंबई और गुजरात के कई क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी है।

बुधवार को निसर्ग चक्रवात तूफान अलीबाग के तट से टकराया है। जिसके बाद अलीबाग में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार लैंडफाॅल को पूरा होने में करीब 3 घंटे का समय लगेंगा। तूफान से कई इलाकों में पेड़ भी टूटकर गिरे है जिसके बाद लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है। इसके साथ ही तटीय लोगों को तटीय इलाकों में जाने से रोका गया है।

निसर्ग तूफान के मद्देजर महाराष्ट्र में एनडीआरएफ की 21 टीमें तैनात की गई है। मौसम विभाग के अनुसार निसर्ग तूफान के दौरान 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी, साथ ही समुंद्र से उठने वाली 6 फीट ऊंची लहरें फिर से मुंबई को पानी-पीनी कर सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...