देशभर में कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए लाॅकडाउन जारी है। ऐसे में कल यानी सोमवार को देशभर में ईद मनाई जाएगी। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिलेगा जब लोग अपने ही घरों में रहकर ईद का त्यौहार मनाएंगे।
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पहली बार हम (मुस्लमान) कोरोना वायरस महामारी के कारण घर पर ईद की नमाज अदा करेंगे और ईद का जश्न मनांएगे, लेकिन यह उत्सव भावना को प्रभावित नहीं करेगा। हम दुआ करेंगे कि देश को जल्द से जल्द कोरोना से छुटकारा मिले।
बता दे, देशभर में कल ईद का त्यौहार मनाया जाएंगा। ऐसे में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा घर पर ही ईद का त्यौहार मनाने की अपील लोगों से की जा रही है।