{ लखनऊ से सचिन की रिपोर्ट }
राजधानी लखनऊ में कोरोना के मद्देनजर लॉकडाउन जारी है… जिससे की आम जनमानस और खासतर गरीब वर्ग को खाने पीने की काफी समस्या आ रही है..
ऐसे में नगर निगम की भूमिका अहम हो जाती है… आपको बता दें कि नगर निगम ने राजधानी लखनऊ के हर एक जोन में कम्यूनिटी किचन की व्यवस्था की है… जिसके सहयोग से आम जनमानस और गरीब वर्ग को भोजन की सुविधा मुहैया कराई जा रही है…
ऐसे में कम्युनिटी किचन में कार्य कर रहे नगर निगम के कर्मचारी की सुरक्षा अहम विषय बन जाता है… आपको बता दें कि नगर निगम ने इस ओर कई अहम कदम उठाए हैं… नगर निगम ने हर एक जोन के प्रत्येक कम्युनिटी किचन में थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाईजेशन की व्यवस्था की है..
खाना बनाने वाले कर्मचारियों को पहले थर्मली स्कैन किया जाता है… और फिर सैनेटाइज किया जाता है… वहीं जो कर्मचारी बाहर अपने अपने जोन में खाना वितरण का कार्य करते हैं… वापस आने पर उनको भी थर्मल स्कैनिंग से गुजरना होता है… और उनको पूरी तरह से सैनेटाइज किया जाता है…