1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डासना जेल गाजियाबाद में स्थित चिकित्साल्य में Multi Para Monitor लगाए गए

डासना जेल गाजियाबाद में स्थित चिकित्साल्य में Multi Para Monitor लगाए गए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डासना जेल गाजियाबाद में स्थित चिकित्साल्य में Multi Para Monitor लगाए गए

{ गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

डासना जेल गाजियाबाद में स्थित चिकित्साल्य में Multi Para Monitor लगाए गए है। दरअसल ये Multi Para Monitor गंभीर रोगो से ग्रस्त बंदियों के जेल अस्पताल में ही उपचार करने में अत्यंत सहयोगी सिद्ध होंगे।

साथ ही साथ जेल अस्पताल में सभी मेडिकल स्टाफ को PPS (Personal Protection Suit) भी उपलब्ध कराये गए हैं। जिनको पहनकर मेडिकल स्टाफ स्वयं एवं उपचाराधीन बंदियों का कोरोना संक्रमण से बचाव कर सकेंगें।

गाजियाबाद डासना जिला जेल जेल में बंद बंदियों और बाहर से आ रहे नए बंदियों के लिए जेल में बेहतर प्रयास करने में लगा हुआ है .

अगर बीते दिनों की बात की जाए तो जेल में सैनिटाइजर वार्ड भी बनाया गया है जिस से गुजर कर जाना होगा और कुछ ही सेकंड में आपको सैनिटाइज कर देगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...