{मऊ से सुशील सिंह की रिर्पोट}
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए की जा रही कवायद में क्वारंटीन किए गए 768 मरीजों के साथ बाहर से आने वाले संदिग्धों की जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 25 लोगों का सेंपल जांच के लिए भेजा।
गुरुवार की शाम तक यह संख्या 60 थी। जांच को भेजे गए सेंपलों में से 58 की रिपोर्ट आ चुकी है। शेष 27 की जांच रिपोर्ट का इंतेजार है। अब तक हुई जांच में क्वारंटीन 119 जमातियों में से 20 की जांच कराई जा चुकी है।
लॉकडाउन के दौरान जिले में बाहर से आने वाले 768 लोगों को चार सेंटर बनाकर क्वारंटीन किया गया है। इनमें संदिग्ध मिले उन लोगों का नमूना जांच को भेजा गया, जिन्हे सांस की दिक्कत थी। किट की उपलब्धता होने पर अब सभी संदिग्धों की जांच कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग सेंपल इकट्ठा कर रहा।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 25 लोगों का नमूना संकलित किया। साथ ही 14 की रिपोर्ट आई। इस तरह से अब तक 85 लोगों का सेंपल निकाला जा चुका है।