1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मऊ: पूर्ति विभाग की टीम ने कोटेदार के गायब होने पर दुकान को किया सील

मऊ: पूर्ति विभाग की टीम ने कोटेदार के गायब होने पर दुकान को किया सील

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मऊ: पूर्ति विभाग की टीम ने कोटेदार के गायब होने पर दुकान को किया सील

{मऊ से सुशील सिंह की रिर्पोट}

भारत में बढ़ते कोरोना वायरस की महामारी के चलते 21 दिन के लॉकडाउन को देखते हुए सरकार ने सभी दुकानों पर राशन देने का एलान किया है, लेकिन राशन की दुकान से कोटेदार के गायब मिलने पर पूर्ति विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मऊ जिले के कोपागंज विकास खंड के अदरी नगर पंचायत वार्ड आठ और दस में सस्ते गल्ले की दुकानों को सील कर दिया गया।

अदरी नगर पंचायत के राशन डीलर की ओर से गेहूं व राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर शुक्रवार की शाम को पूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर शौरभ सिहं, गगन सिंह, हर्षिता राय जांच करने पहुंचे तो दुकानदार गायब मिला। पूर्ति निरीक्षक के मौके पर मौजूद होने की सूचना पर सैकड़ों उपभोक्ता भी वहां पहुंच गए और राशन न मिलने की शिकायत करने लगे।

पूर्ति निरीक्षक शौरभ सिंह ने बताया कि अदरी वार्ड आठ व दस में स्थित उचित मूल्य की राशन दुकान का लाइसेंस योगेंद्र प्रसाद के नाम पर है। जहां पात्र गृहस्थी 214 व अंतोदय के 142 कार्ड धारक हैं। दुकान को सील कर दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...