एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार गोवा में अपनी शादी के बाद मुंबई लौट आए हैं। वापसी के वक्त मौनी को मीडिया ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया था। जहां वह लाल रंग की बनारसी साड़ी, मांग में सिंदूर और झुमकें पहने बहुत प्यारी लग रही थीं। बीते शनिवार को मौनी का उनके ससुराल में ग्रैंड वेलकम किया गया। जिसके कुछ वीडियोज मौनी ने सोशल मीडियो पर शेयर किए हैं। जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
शेयर किए गए वीडियो में मौनी जब घर पहुंची तो उनके फैमिली और फ्रेंड्ज ने उनका शानदार स्वागत किया। जिसे देख मौनी थोड़ी भावुक भी हो गईं। सूरज नांबियार अपने दोस्तों के साथ भांगड़े पर डांस करते भी नजर आए। वीडियो में मौनी पहले आलता से रंगे अपने पैरों से घर में छाप छोड़ती है और गृह प्रवेश की रस्म पूरी करती नजर आईं। इसके बाद मौनी और सूरज की अंगूठी की रस्म भी हुई। जिसमें नया जोड़ा दूध और गुलाब की पंखुड़ियों से भरे बर्तन में अंगूठी खोजते नजर आया। इस रस्म में मौनी अंगूठी ढूंढने में कामयाब हो जाती है और वह रस्म जीत जाती हैं।
View this post on Instagram
शादी में मौनी दो अलग-अलग लुक में नजर आयीं थी। पहले वह ऑफ व्हाइट रेड बॉर्डर साड़ी के साथ साउथ इंडियन गोल्डन ज्वैलरी में दिखी तो वहीं दूसरे लुक में हैवी लाल जोड़े में नजर आई। मौनी दोनों ही ब्राइडल लुक में बला की खूबसूरत लग रही थीं। मौनी और सूरज की इस लैविश वेडिंग ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोरी।
मौनी ने अपनी एक शादी की रस्मों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “आखिरकार मैंने उन्हें ढूंढ ही लिया।” उन्होंने आगे कहा, “हाथ में हाथ डाले, परिवार और दोस्तों का आशीर्वाद, हम शादीशुदा हैं! आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है…” उनकी सबसे अच्छी दोस्त मंदिरा बेदी और आशका गोराडिया ने भी दुल्हन की शानदार तस्वीरें साझा कीं।