1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद: सपा विधायक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में की मुख्यमंत्री से अपील

मुरादाबाद: सपा विधायक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में की मुख्यमंत्री से अपील

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुरादाबाद: सपा विधायक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में की मुख्यमंत्री से अपील

{ मुरादाबाद से शकील सैफी की रिपोर्ट }

सपा विधायक फहीम व उनकी टीम द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों का हालचाल लिया जा रहा है, और किसी को कोई परेशानी ना हो इसी उद्देश्य को लेकर राशन और दूध आदि की व्यवस्था की जा रही है।

विधायक मोहम्मद फहीम जनता के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। विधायक मोहम्मद फहीम का कहना है कि सरकार अगर थोड़ी और मदद करें तो वे जनता को घर घर जाकर आनाज उपलब्ध करा सकते हैं। उन्होंने कहा है कि आपूर्ति विभाग द्वारा ऐसे लोगों को राशन दिया जा रहा है, जो गरीबी रेखा के नीचे आते हैं।

जबकि पूरे जनपद में मजदूर परिवारों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसलिए सभी मजदूरों को एवं निम्न वर्ग के परिवारों को राशन मुहैया कराया जाए । विधायक मोहम्मद फहीम ने आज अपनी बात की तो उन्होंने अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि सरकार को चाहिए कि वह हर नागरिक के लिए राशन मुहैया कराए।

इस वक्त देश की जनता को सहानुभूति के साथ-साथ भोजन की भी आवश्यकता है । लॉक डाउन के बाद पैसा ना होने के चलते उनके सामने रोजी, रोटी का संकट आन पड़ा है । अब आगे आने वाले दिनों में अगर ऐसा ही चलता रहा तो भूख भी समस्या बन जाएगी । इसीलिए सरकार प्रत्येक परिवार को राशन उपलब्ध कराएं।

उन्होंने अपनी निधि से भी 25,लाख रुपए देने की बात कही है । विधायक मोहम्मद फहीम ने बताया की तो उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सब लोग अपने घरों में रहे, कोई बाहर ना निकले, अगर किसी को कोई समस्या है, तो सरकार की टीम घर-घर मदद कर रही है।

साथ ही उनके व उनकी टीम द्वारा समाज के हर वर्ग की मदद की जा रही है। अगर किसी कोई समस्या है तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...