1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद: दूसरा कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिला, पढ़े पूरी खबर

मुरादाबाद: दूसरा कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिला, पढ़े पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुरादाबाद: दूसरा कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिला, पढ़े पूरी खबर

{ मुरादाबाद से शकील की रिपोर्ट }

खबर मुरादाबाद से है जहां कोरोना पॉज़िटिव का दूसरा मरीज़ मिला है। मुरादाबाद में अपर पुलिस महानिदेशक ने मुरादाबाद प्रशासन को इसकी जानकारी दी थी।

दरअसल 8 अप्रैल को मंसूर नाम के युवक को कोरेन्टीन कर उसका नमूना लिया गया था और रिपोट पॉज़िटिव आने पर कोरोना वायरस की पुष्टि हो गयी है।

मंसूर निज़ामुद्दीन मर्कज़ के आसपास तबलीग़ जमात में शामिल कोरोना पॉज़िटिव के संपर्क में आया था जिसके बाद मोबाईल नंबर सीडीआर से उसे ट्रेस कर किया गया था।

आपको बताते चले, मुरादाबाद में पहले भी एक कोरोना पॉज़िटिव छात्रा मिल चुकी है, जिसकी रिपोट नेगेटिव आने के बाद उसे भेज दिया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...