1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद: क्वारंटाइन सेंटर के बारे में अफवाह फैलाने वालों की तलाश शुरू

मुरादाबाद: क्वारंटाइन सेंटर के बारे में अफवाह फैलाने वालों की तलाश शुरू

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुरादाबाद: क्वारंटाइन सेंटर के बारे में अफवाह फैलाने वालों की तलाश शुरू

{ मुरादाबाद से शकील की रिपोर्ट }

सोशल मीडिया के ज़रिये पुलिस और आइसोलेशन सेंटर के बारे में अफवाह उड़ाने वालो की अब खैर नहीं है। दरअसल एसएसपी पाठक ने ऐसे लोगों को खोज निकालने के लिए दस्ता गठित किया है जो की इनके ऊपर कार्रवाई भी करेगा।

सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि जो लोग मेडिकल टीम के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे है उनको पकड़ कर संगीन धाराओं में जेल भेजा जाएगा।

एसएसपी ने बताया की इतनी विपरीत कंडीशन में भी पुलिस और मेडिकल टीम इतना अच्छा काम कर रही है लेकिन कुछ असामाजिक तत्व अफवाह फैला रहे है जिनको चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी।

बताते चले की डीएम राकेश कुमार और एसएसपी पाठक ने यह बताया है की आइसोलेशन सेंटर्स में नाश्ता, पानी और 2 समय का खाना जो दिया जा रहा है वो उच्च गुणवत्ता का है। इसलिए उन्होनें लोगो से अपील की है व्यर्थ की बातों में ना आकर अपना इलाज़ करवाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...