1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद: उपद्रव में शामिल 17 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरादाबाद: उपद्रव में शामिल 17 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुरादाबाद: उपद्रव में शामिल 17 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

{ मुरादाबाद से शकील की रिपोर्ट }

मुरादाबाद जनपद के नागफनी थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हुए हमले को लेकर मुरादाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

देर रात नागफनी पुलिस ने 17 लोगों को नामजद करते हुए 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

जिसमें 7 महिलाओं समेत 10 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया।पकड़े गए लोगों में अरशद, नाजिम, आजम अली, अफसर खां, वसीम, मोबिन, शबलू, फईम, महफूज, बाबू के अलावा शमीम बेगम, शाहनवाज, शबनम, साजमा, फरजाना, रानी और सहाना शामिल है।

एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है,जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम, महामारी अधिनियम, क्रिमिनल अमेंडमेंट लॉ में FIR हुई है।

IPC 147, 148, 149, 188, 269, 270, 332, 353, 307, 504, 427, 506, 34, 323, 324 के तहत FIR हुई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...