उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल के एक अकेले लेवल 3 कोविड-19 हॉस्पिटल में एक के बाद एक तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों द्वारा हॉस्पिटल से कूदकर आत्महत्या करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
जिसके बाद अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय योगी सेना के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद- दिल्ली नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया है।
टीएमयू कोविड-19 हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। मौके पर अधिकारी जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन योगी सेना के कार्यकर्ता ने कहा की जब तक टीएमयू पर कार्रवाई नहीं होगी जब तक जाम को नहीं खोला जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों से साफ लफ्जो में इंकार कर दिया है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के गेट पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ कर यूनिवर्सिटी के चांसलर सुरेश जैन का पुतला जलाया, इस दौरान योगी सेना के सदस्य जमकर नारेबाज़ी कर रहे थे।
मुरादाबाद के निजी कोविड 19 हॉस्पिटल TMU के बाहर प्रदर्शन कर रहे राष्ट्रीय योगी सेना के सदस्यों की मांग थी कि इस हॉस्पिटल में पढ़े लिखे लोग आत्महत्या क्यूं कर रहे हैं ?
योगी सेना के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल का कहना है कि सभी आरोप इस हॉस्पिटल पर ही क्यों लगते हैं। चाहे वह मानव अंग की तस्करी हो या फिर सेक्स रैकेट का आरोप हो, सभी मे TMU का नाम ही क्यूं आता है ?
इसी लियें आज राष्टीय योगी सेना ने हॉस्पिटल के गेट पर हनुमान चालीसा का पाठ कर चांसलर सुरेश जैन का पुतला जलाया है, राष्टीय योगी सेना की मांग है कि सभी मामले की सीबीआई जांच हो, और दोषी सुरेश जैन को जेल भेजा जाए।