1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद: 17 जमाती में कोरोना वायरस होने की पुष्टि, पढ़िए

मुरादाबाद: 17 जमाती में कोरोना वायरस होने की पुष्टि, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुरादाबाद: 17 जमाती में कोरोना वायरस होने की पुष्टि, पढ़िए

{ मुरादाबाद से शकील की रिपोर्ट }

मुरादाबाद के स्वास्थ्य विभाग में उस समय हड़कंप मच गया। जब जिले में 17 जमाती में कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई ।

सभी के सैंपल अलीगढ़ ओर लखनऊ भेजे गए थे। वहीं इन 17 में से ही एक जमाती 49 वर्षीय सरताज अली की मौत भी हो गई।

सरताज अली मुरादाबाद के नवाबपुरा क्षेत्र के रहने वाले थे। वर्तमान में पॉजिटिव पाए गए सभी जमाती को एमआइटी क्वारंटाइन होम में भर्ती है। जिले से कुल 53 लोगो के सैम्पल भेजे गए थे। जिनकी रिपोर्ट आई है।

मुरादाबाद से 53 जमातियों के सैम्पल 9 और 11 अप्रैल को अलीगढ़ और लखनऊ भेजे गए थे। मेडिकल कालेजो को भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आ गयी है।

इसमें 17 लोगो में कोराना वायरस पाजिटिव मिले हैं। वहीं इनमें से एक जामाती सरताज अली जिसकी उम्र 49 साल है उसकी कोरोना से मौत हो गई। उसे टीएमयू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...