{ मुरादाबाद से शकील की रिपोर्ट }
मुरादाबाद जनपद में एक बार फिर कोरोना बम फूटा है और 21 पॉजिटिव मामले आने से हड़कंप मच गया है।
आपको बता दे, शहर व देहात क्षेत्रों से भी पॉजिटिव मामले सामने आए है और शहर के सिविल लाइन क्षेत्र के चक्कर की मिलक व काजीपुरा और मझोला थाना क्षेत्र के पटपुरा मे भी कोरोना पॉजिटिव मिले है।
देहात क्षेत्र के गढ़ी कांठ और भोजपुर थाना क्षेत्र के मानपुर चौकी के गांव में भी कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है।
जिसके बाद प्रशासन,क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित करने में लगा हुआ है , अब स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है वहीं नए क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण से कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा बढ़ गया है।