{ मुरादाबाद से शकील की रिपोर्ट }
कोरोना महामारी से जंग में आज एक बार सूबे के डॉक्टरों ने जीत हासिल की है। जी हां , मुरादाबाद में कोरोना पॉजिटिव युवती की दूसरी रिपोर्ट भी आज निगेटिव आई है,जिसके बाद स्थानीय प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य महकमे ने भी राहत की सांस ली है।
पीड़ित युवती फ़्रांस से लौटकर आई थी और जब उसमें कोरोना के लक्षण दिखे थे तो उसे 19 मार्च को अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती किया गया था।
डॉक्टरों के इलाज के बाद युवती की सेहत में तेजी से सुधार हुआ,फ़िलहाल जनपद में अब कोई नया मरीज कोरोना संक्रमित नहीं है।
जबकि एक दर्जन से अधिक की सैम्पल रिपोर्ट आनी है।कोरोना संक्रमित युवती मारीशा शुक्ला कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की भतीजी भी हैं और फ्रांस से लौटकर आयीं थी।
सामान्य लक्षणों के बाद जब सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था तो उन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया। जिसके बाद इलाज शुरू कर आइसोलेशन में भर्ती किया गया।
यही नहीं इलाज से खुश मारीशा ने अपना एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी कर सभी को हिम्मत बंधाई थी और डॉक्टरों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया था।