{ मुरादाबाद से शकील की रिपोर्ट }
देश व विदेश से दिल्ली निजामुद्दीन तब्लीगी ज़मात में शरीक होने आये ज़मातियों की वजह से उत्तर प्रदेश के कई शहरों सहित पूरे देश में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में भी पिछले तीन दिनों में अलग अलग स्थानों से शुक्रवार तक 68 ज़माती मिल चुके हैं जो इंडोनेशिया सहित देश के विभिन्न राज्यों से दिल्ली की तब्लीगी ज़मात में शामिल होने के बाद मुरादाबाद के मस्जिद और मदरसों में ठहरे हुए थे।
इन 68 ज़मातियों को चिन्हित करते हुए उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया था, मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एम सी गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया है कि बुधवार की शाम को अलग अलग जगह से 68 जमातियों को परीक्षण के लिए लाया गया गया था।
जिनमे 48 ज़माती क्वेरेंटाईन का 28 दिन का समय पूरा कर चुके थे,उन्हें वापस भेज दिया गया है, बाकी जो 20 जमाती थे उनके सैम्पल लेकर जांच के लुए भेज दिया गया है जिनकी रिपोर्ट शनिवार सुबह तक आ जायेगी।
आगे उन्होंने यह भी बताया, ये अभियान जारी रहेगा और इन लोगों के इलाज में लगे अस्पताल स्टाफ के भी सैम्पल भेजे जायेंगे चाहे लक्षण हो या न हो।