1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. MONSOON NEWS: मॉनसून के दौरान IMR ने कई राज्यों में किया अलर्ट जारी…

MONSOON NEWS: मॉनसून के दौरान IMR ने कई राज्यों में किया अलर्ट जारी…

मॉनसून के आगमन का इंतजार तो हर किसी को होता है। किसी के लिए मॉनसून का अनुभव अच्छा होता है तो किसी के लिए परेशानियों से भरा हुआ। इस साल गर्मी ने देश के कई हिस्सों में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया है। कई जगहों में मॉनसून के कारण लोगों को पलायन करना पड़ रहा है। जिसके लिए मौसम विभाग द्वारा राज्यों मे अलर्ट जारी कर दिया गया है।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MONSOON NEWS: मॉनसून के दौरान IMR ने कई राज्यों में किया अलर्ट जारी…

MONSOON NEWS:  मॉनसून के आगमन का इंतजार तो हर किसी को होता है। किसी के लिए मॉनसून का अनुभव अच्छा होता है तो किसी के लिए परेशानियों से भरा हुआ। इस साल गर्मी ने देश के कई हिस्सों में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया है। कई जगहों में मॉनसून के कारण लोगों को पलायन करना पड़ रहा है। जिसके लिए मौसम विभाग द्वारा राज्यों मे अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विभाग से मिली जानकारियों के मुताबिक पश्चिमी तट (कोंकण गोवा कर्नाटक केरल), जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी उत्तराखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, पूर्वी तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही इन क्षेत्रों में गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है,जिसके चलते विभाग ने विभिन्न राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है।

इन राज्यों के लिए किया गया अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 5 राज्यों में रेड और आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। कोंकण, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक के कुछ स्थानों पर अत्याधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। सरकार द्वारा भी लोगों को निर्देश दिए गए कि अधिक जरुरत पड़ने पर ही घर से बाहर जांए।

दिल्ली मे येलो अलर्ट

दिल्ली मे भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश के बाद लोगों को उमस भरे दिन से राहत मिली। इस दौरान दिल्ली के कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चली, तो कई जगहों पर जलभराव से लोगों की आवाजाही भी प्रभावित होती हुई दिखी।

मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 जुलाई के बीच अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई, वहीं राजधानी में तेज बारिश आने के आसार बताए गए। इस दौरान दुर्घटना में लोगों को खतरा हो सकता है,जिसके लिए सरकार ने उन्हें सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

यूपी मे आरेंज अलर्ट

यूपी में मौसम के कई रंग देखने को मिले बारिश तेज धूप और फिर उमस से भरी गर्मी। मानसून ने इस बार कानपुर सहित यूपी के सभी शहरों में समय से दस्तक दी है। दो जुलाई को आए मानसून ने कुछ दिन झमाझम बारिश से सराबोर किया था। तो अब बूंदाबांदी और धूप निकलने के बाद उमस परेशान कर रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह से मानसून फिर से जोर पकड़ेगा और ज्यादातर हिस्सों में जमकर बादल बरसेंगे। फिलहाल, दो दिन गर्मी और उमस से लोगों को परेशानिया होगी। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

हिमाचल में किया गया येलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने के चलते बारिश का दौर करीब करीब थम गया है। वहीं मौसम विभाग शिमला के अनुसार आज राज्य के कुछ भागों में बारिश की संभावना जताई है और 19 -20 जुलाई के लिए कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

This post is written by PRIYA TOMAR

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...