भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने गुजरात और दीव में दस्तक दी है। वहीं देश के कई राज्यों में कुछ हिस्सों में मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है।
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वी मध्यप्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
कोंकण और गोवा में भारी बारिश होने की संभावना है, महाराष्ट्र, सिक्किम और ओडिशा में भी अलग-अलग समय पर भारी बारिश होने की संभावना है। यूपी में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। सोमवार दोपहर अचानक से तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए और झमाझम बारिश हुई।